हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद : '' मैंने भारत का नमक खाया है, मैं भारतीय हूं और भारत के लिए ही खेलूंगा 🇮🇳 🏑 🌹💐💞🙏"
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEidkv1rYh1pEZCLdGpjMmThy_lHgwrGC-_f9OHLvwpepqwShiUw0GGzDTrkm5A7pSlslUuF35i2Sdt3NjCSbXlj6lcvTau3UeyOp-lkszI85RAleyU15Beqc_dSVbaJr7bKLjNo2hCMs2g/s640/FB_IMG_1567020904555.jpg)
मेजर ध्यानचंद सिंह (२९ अगस्त, १९०५ -३ दिसंबर, १९७९) भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडड़ियों में उनकी गिनती होती है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे ( जिनमें १९२८ का एम्सटर्डम ओलोम्पिक, १९३२ का लॉस एंजेल्स ओलोम्पिक एवं १९३६ का बर्लिन ओलम्पिक)। उनकी जन्मतिथि को भारत में "राष्ट्रीय खेल दिवस" के के रूप में मनाया जाता है। उनके छोटे भाई रूप सिंह भी अच्छे हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होने ओलम्पिक में कई गोल दागे थे। इस दिन राष्ट्रपति खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरुस्कार प्रदान करते हैं। उन्हें हॉकी का जादूगर ही कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। उन्हें १९५६ में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा बहुत से संगठन और प्रसिद्ध लोग समय-समय पर उन्हे 'भारतरत्न' से सम्मानित करने की माँग करते रहे हैं कि